अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Fri, 24 Jul 2026 10:14 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले नगर निगम ने टाटा गेट से खंदारी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाए गए तथा गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।


Ahead of CM Yogi's Visit Agra Civic Body Clears Encroachments, Imposes Fine

सीएम योगी के दौरे से पहले आगरा में चला बुलडोजर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले नगर निगम ने बृहस्पतिवार को टाटा गेट से खंदारी कैंपस तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाए। सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के साथ गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।


ये भी पढ़ें –  गजब कर डाला: 10 हजार रुपये का एक पाम का पेड़, इसलिए 45 उखाड़ फेंके; विकास के नाम पर हरियाली का ‘कत्ल’

नगर निगम की टीम ने खंदारी चौराहा, सिकंदरा-बोदला, रामनगर पुलिया तथा टाटा गेट के आसपास सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर लगाए गए ठेले, टिन शेड, काउंटर और अन्य अवैध ढांचों को हटवाया गया।

ये भी पढ़ें –  रेरा की बड़ी कार्रवाई: दो बिल्डरों पर बड़ा एक्शन, पांच फ्लैट नीलाम; गायत्री डेवलपवेल की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक

एक दर्जन से अधिक ठेल, टिन शेड और काउंटर जब्त किए गए। जेडएसओ मनोज पाल ने दुकानदारों से अपील की कि वह फुटपाथ और सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, जोगेंदर सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें –   ये है आशीष वशिष्ठ: 50 करोड़ रुपये की ठगी, फिर बुना ऐसा जाल; पुलिस और बैंक भी जिसमें उलझ गई

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *