आगरा के कमलानगर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरानी उनके ढाई साल के बेटे को बिना बताए ले गई। इससे परिजन परेशान हो गए और पुलिस से शिकायत की। सोमवार दोपहर नौकरानी बच्चे को घुमाने के बहाने दयालबाग में एक परिचित से मिलने चली गई थी।
खबर वहीं जो सत्य हो©

पुलिस ने तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज में नौकरानी बच्चे के साथ दिखी। पुलिस की सख्ती के बाद नौकरानी तीन घंटे बाद शाम करीब 6:30 बजे बच्चे को सकुशल लौटाने पहुंची।
परिजन ने बच्चे को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली और नौकरानी को नौकरी से हटा दिया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि परिजनों ने बाद में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।