भाजपा की नई टीम: यूपी से आठ नेताओं को राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महामंत्री बनीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के आठ नेताओं को स्थान दिया गया है। रेखा वर्मा व प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: पूरे प्रदेश में हुई जमकर बारिश, सोनभद्र और बरेली में बना रिकॉर्ड; इन 55 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मानसून में मजबूती देखने को मिल रही है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक पानी बरसा। राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर
‘लूट उनकी होती थी, गाली आप खाते थे’, कोटेदारों को सीएम योगी की सौगात; कमीशन भी बढ़ा
यूपी में कोटेदारों के फीडबैक की निगरानी अब ई-पॉस से होगी। इसके शुभारंभ पर सीएम योगी ने कहा कि पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी। अब बदलाव आया है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव, एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले; इन जिलों में हुए बदलाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 18 आईएएस अधिकारियों (सहायक मजिस्ट्रेटों) का स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, कहा- जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आमजन का क्या होगा
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की जघन्य हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में हादसा: नागपंचमी पर पुतली पीटने के बाद पोखरे में नहाने गए तीन बच्चों की मौत, इकलौता बेटा भी शामिल
नाग पंचमी के पर्व पर रविवार को बदौली बाबू गांव में उस समय मातम पसर गया, जब पुतली पीटने की रस्म के बाद पोखरे में नहाने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
