{“_id”:”6776b46dd5e009a7a30c6c4f”,”slug”:”up-fire-breaks-out-again-in-mathura-refinery-two-employees-burnt-panic-spread-due-to-explosion-2025-01-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: मथुरा रिफाइनरी में फिर लगी आग, दो कर्मचारी झुलसे; धमाके से फैली दहशत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी के एवीयू प्लांट में अचानक आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से दो कर्मचारी झुलस गए। उन्हें तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
Trending Videos
बताया गया है कि एवीयू प्लांट के हीटिंग एक्सचेंजर में शाम 4:30 बजे तेज धमाका हुआ था। इतनी देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग वहां से दूर-दूर भागने लगे। आग पर रिफाइनरी की फायर विकेट की गाड़ियों ने 40 मिनट पर में काबू पाया। आग में झुलसे दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें डेढ़ महीने में मथुरा रिफाइनरी में ये दूसरा हादसा हुआ है।