Gayatri Prajapati News: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के साथ जेल में मारपीट हो गई। मालूम हो कि पूर्व मंत्री लंबे समय से जेल में बंद हैं।

गायत्री प्रसाद प्रजापति। फाइल फोटो।
– फोटो : amar ujala
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”68dc036744e02dbc9d07eab1″,”slug”:”up-former-minister-gayatri-prajapati-assaulted-in-jail-safaibandi-hits-him-on-the-head-with-an-iron-rod-dg-2025-09-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से जेल में मारपीट, सफाईबंदी ने मारी लोहे की पटरी; डीजी जेल ने दी जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गायत्री प्रसाद प्रजापति। फाइल फोटो।
– फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की जेल में एक सफाईबंदी से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसने लोहे की एक पटरी से उन पर वार कर दिया। इस घटना में उन्हें मामूली चोट आई है। डीजी जेल पीसी मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना देर शाम घटी। हालांकि गायत्री प्रजापति के सिर पर लगी चोट गंभीर नहीं है। जरूरी उपचार के बाद वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उन्हें जेल से बाहर अस्पताल ले जाने की जररूत नहीं हुई। मालूम हो कि गायत्री प्रजापति लंबे समय से खनन घोटाले के मामले में लखनऊ की जिला जेल में बंद हैं।