उरई जिले में जालौन ब्लॉक प्रमुख और तत्कालीन उप जिलाधिकारी के बीच कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान हुए विवाद के मामले में पूर्व उप जिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपना जवाब और साक्ष्य जांच अधिकारी को सौंप दिए हैं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज के सामने 17 बिंदुओं में अपना पक्ष रखा है।
इस दौरान उन्होंने जांच के दौरान धमकी और प्रलोभन दिए जाने का आरोप भी लगाया है। 23 जून को बेतवा कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण के दौरान रिंकू सिंह राही और जालौन ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच विवाद हुआ था। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपी थी।
