यूपी के बलरामपुर में शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। घर में चार लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा की है। जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान, घटना के कारण और अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

झौहना गांव जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें