लखनऊ से वंदे भारत ट्रेन से बरेली पहुंचने के बाद एक यात्री को दिल का दौरा पड़ा। वह प्लेटफॉर्म संख्या दो की सीढि़यों के पास लेट गया। इस दौरान परिजनों को लेने जंक्शन पहुंचे चिकित्सक डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हार्ट मसाज देकर मरीज की जान बचाई। 

डॉ. प्रमेंद्र के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे वह लखनऊ से आ रहे अपने परिजनों को लेने जंक्शन पहुंचे थे। तभी एक व्यक्ति ने पहचान लिया और एक यात्री को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी दी। वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सीढ़ियों के पास लेटा था। लोग उसे घेरकर खड़े थे। मरीज ने अपना नाम सुरेश बताया और कहा कि उसने सुबह दवा नहीं ली थी। उसे हृदय रोग के साथ दौरे भी पड़ते हैं। 

अस्पताल जा रहा था युवक 

इलाज के लिए वह मिलिट्री अस्पताल जा रहा था। उसकी धड़कन मंद पड़ने लगी थी। मरीज की स्थिति सिंकोप में थी। बेहोशी जैसी हालत में ही उसका हार्ट मसाज किया। करीब पांच मिनट बाद तबीयत में हल्का सुधार हुआ। फिर उसे मौजूद लोगों के सहयोग से एस्केलेटर से नीचे लाया गया, फिर अस्पताल भेज दिया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *