07:26 AM, 03-Jul-2026

Jhansi: बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, छह जुलाई को जानी है बरात

बेटे की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने बाइक से जा रहे पिता को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा जालौन जिले मिनेरा गांव के पास हुआ है। और पढ़ें

06:57 AM, 03-Jul-2026

UP News: बरेली-दिल्ली उड़ान ढाई साल बाद फिर शुरू, पहले दिन 51 यात्री पहुंचे, 37 रवाना हुए

जेवर के बाद दिल्ली-बरेली के बीच हवाई सेवा की शुरुआत हो गई। यह हवाई सेवा ढाई साल पहले बंद कर दी गई थी। इसके संचालन की लगातार मांग उठ रही थी। बृहस्पतिवार को दिल्ली-बरेली के बीच फिर से उड़ान शुरू हो गई।  और पढ़ें

06:18 AM, 03-Jul-2026

UP News: वाराणसी में 3.30 घंटे तक कटी रही कलेक्ट्रेट की लाइट, कामकाज ठप; सरकारी कार्यालयों में अंधेरा

Varanasi News: कलेक्ट्रेट में करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहा। अंधेरा छाए रहने से कर्मचारियों और फरियादियों को परेशानी हुई। वहीं, चोलापुर, राजातालाब, रोहनिया, सारनाथ समेत शहर के कई इलाकों में भी बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। और पढ़ें

06:05 AM, 03-Jul-2026

Varanasi News: डीआईजी कार्यालय की सरकारी भूमि हड़पने की कोशिश, छह पर प्राथमिकी; लेखपाल की तहरीर पर एक्शन

Varanasi News: जिले में डीआईजी कार्यालय की सरकारी भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास के मामले में लेखपाल की तहरीर पर कैंट पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई थी। और पढ़ें

06:03 AM, 03-Jul-2026

Varanasi Weather: 10 दिन की देरी से पहुंचा मानसून, प्रदेश में सबसे ज्यादा काशी में बरसे बादल; जानें अपडेट

Varanasi News: करीब 10 दिन की देरी से पहुंचे मानसून ने काशी में जमकर बारिश कराई। प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाराणसी में दर्ज की गई। बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम होकर 33.5 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया। और पढ़ें

06:01 AM, 03-Jul-2026

UPTET: 1.50 लाख ज्यादा लोग आए वाराणसी में, 5 मिनट के सफर में लगे 35 मिनट; पूरे दिन रहा जाम

Varanasi Traffic: वाराणसी में बुधवार को पूरे दिन लोग जाम का झाम झेलते रहे। ट्रैफिक पुलिस यातायात को संभालते नजर आई। दूसरी तरफ, हाइवे वाले मार्गों पर दोनों तरफ पार्किंग जैसे दृश्य देखने को मिले। आसपास के जिलों से आए लोगों ने सड़क पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी थीं। और पढ़ें

05:49 AM, 03-Jul-2026

UP: काशी रेलवे स्टेशन के पास टूट रहा अंडरपास, अस्थायी मार्ग बनेगा; रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर हो चुके हैं खाली

Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंडरपास को तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए अस्थायी मार्ग बनाया जाएगा। इस मार्ग से प्रतिदिन वाराणसी, चंदौली और बिहार की ओर हजारों वाहन गुजरते हैं। रेलवे कॉलोनी के अधिकांश क्वार्टर भी खाली कराए जा चुके हैं। और पढ़ें

05:49 AM, 03-Jul-2026

Sports: भाई-बहन की जोड़ी ने निशानेबाजी में जीता पदक, CBSE क्लस्टर के रहे हैं विजेता; दिल्ली में चैंपियनशिप

Varanasi News: दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में सीबीएसई क्लस्टर के पदक विजेता भाई-बहन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। 25 मीटर फायर पिस्टल स्पर्धा में सुशांत ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। और पढ़ें

05:47 AM, 03-Jul-2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एक बार फिर से एसआईटी पहुंची अयोध्या, चंपत, अनिल और गोपाल से हुए ये तीखे सवाल

Ram Temple offerings stolen: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जांच के लिए एसआईटी एक बार फिर से गुरुवार को अयोध्या पहुंची। कई अहम दस्तावेज भी उसने अपने कब्जे में लिए।  और पढ़ें

05:43 AM, 03-Jul-2026

UPTET: गणित के समीकरण, सामाजिक अध्ययन के सवालों ने फंसाया; वाराणसी में 80 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति

Varanasi News: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *