{“_id”:”67a56b051d461c9c730290a3″,”slug”:”up-vande-bharat-express-will-remain-canceled-for-13-days-from-today-26-more-trains-cancelled-vaishno-devi-k-2025-02-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: आज से 13 दिनों तक रद्द रहेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 26 और ट्रेनें हुईं कैंसिल; 18 से चलेगी कुंभ स्पेशल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वंदे भारत एक्सप्रेस – फोटो : संवाद
विस्तार
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार यानि आज से 13 दिन रद रहेगी। लखनऊ रेलवे मंडल में बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 26 और ट्रेनें रद की गई हैं। इनमें राज्यरानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। राज्यरानी छह दिन और वंदे भारत 13 दिन नहीं चलेगी। इनके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस का रूट बदला गया है।
Trending Videos
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस 7 से 19 फरवरी तक रद रहेगी। ट्रेन नंबर 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी तक रद रहेगी। नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ-कानपुर-खुर्जा-हापुड़ होकर चलेगी। इस अवधि में नौचंदी एक्सप्रेस अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली होकर नहीं चलेगी।
ब्लॉक के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस 13 दिन और राज्यरानी छह दिन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी होगी। सुबह के समय लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर की यात्रा के लिए ये ही दोनों ट्रेनें हैं, जिनके रद होने से यात्रियों को बसों से यात्रा करनी पड़ेगी।