Kanpur Weather: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसम प्रणाली का असर उत्तर भारत में भी दिखाई देने लगा है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।


Bay of Bengal Weather System May Bring Light Rain to Kanpur in Next 24 Hours

तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार
– फोटो : amar ujala



विस्तार

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस नए सिस्टम के प्रभाव से आने वाले 24 घंटों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और कानपुर तथा आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *