{“_id”:”6b034ed5f4398ddb0a0891a5″,”slug”:”indigo-flight-with-68-people-on-board-diverted-to-varanasi-due-to-bad-weather-in-rewa-varanasi-news-c-20-vns1021-1625494-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: रीवा में खराब मौसम के चलते इंडिगो का विमान वाराणसी डायवर्ट, 68 लोग थे सवार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ईंधन भरवाने के बाद रीवा के लिए हुआ रवाना, एक यात्री ने स्वास्थ्य कारणों से छोड़ी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबतपुर। रीवा एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते इंदौर से रीवा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को शनिवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। विमान दोपहर 3:40 बजे सुरक्षित वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। ईंधन भरवाने के बाद शाम 4:51 बजे विमान को रवाना कर दिया गया। विमान में सवार एक यात्री ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यात्रा बीच में ही छोड़ दी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का एटीआर विमान संख्या 6ई-7171 इंदौर से रीवा के लिए उड़ान भरकर जा रहा था। विमान में 64 यात्री और चार क्रू मेंबर समेत कुल 68 लोग सवार थे। रीवा एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण विमान की लैंडिंग में परेशानी की आशंका को देखते हुए उसे वाराणसी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। दोपहर 3:40 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा और उसे बे नंबर नौ पर खड़ा किया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान में ईंधन भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसी दौरान एक यात्री ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण विमान से उतरकर अपनी यात्रा समाप्त कर दी। इसके बाद शाम 4:51 बजे विमान 67 यात्रियों और चार क्रू मेंबर के साथ रीवा के लिए रवाना हो गया।
