
कानपुर में बारिश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a665105b471a5b0560d930f”,”slug”:”weather-update-weather-to-change-this-afternoon-heavy-rain-likely-in-several-up-cities-2026-07-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: आज दोपहर बाद बदलेगा मौसम, UP के कई शहरों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कानपुर में बारिश
– फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बढ़ रहा है। इससे सोमवार दोपहर बाद से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम में बदलाव के बाद तेज बारिश होगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तीन-चार दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान मध्यम और तेज वर्षा की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि निम्न दबाव के क्षेत्र का दायरा तेजी से आगे बढ़ रहा है। विवि की मौसम वेधशाला में 24 घंटे में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। रविवार को तेज धूप निकलने से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़ा है। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घट गया।