गर्मी का रुख फिर बदला है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए के मौसम विभाग ने कानपुर समेत आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।
