बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के अचानक बढ़ने से शाम को घने बादल छा गए और बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से बारिश और बढ़ेगी। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थान अधिक प्रभावित हो सकते हैं। कानपुर परिक्षेत्र में सामान्य बारिश का अनुमान जारी किया गया है। 13 अगस्त तक स्थानीय स्तर पर मध्यम बारिश के आसार हैं।
रविवार को दिन में आसमान खुला रहने से धूप और उसम बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1.3 डिग्री बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से अधिक रहे। शाम को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने लगा। इससे नमी आ गई। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।
