Weather Update: Monsoon likely to arrive in several UP cities within two to three days

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवाओं के रुख में बदलाव से मानसून के दो-तीन दिन में आने की उम्मीद मजबूत हो रही है। बीच-बीच में ठिठक कर मानसून का फैलाव तेज हो जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में मानसून के यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं।


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-28 जून से मानसूनी बारिश शुरू होने की प्रबल संभावना है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस समय कई प्रमुख मौसमी प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं। ये प्रणालियां दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ाने और बारिश की गतिविधियों को तेज करने में मदद कर रही हैं। एक मजबूत मौसमी द्रोणिका (ट्रफ लाइन) राजस्थान से लेकर गंगा के मैदानी इलाकों तक फैली हुई है। इस ट्रफ रेखा के कारण मैदानी और पूर्वी भारत के वायुमंडल में भारी मात्रा में नमी पहुंच रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *