Woman injured after bike skids



सैंया। आगरा के बोला क्षेत्र की निवासी रिहाना दोपहर करीब 2:30 बजे खेरागढ़ से सैंया की ओर आ रही थीं। रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ीं। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन हॉस्पिटल, आगरा रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *