{“_id”:”679cb28cc4ed160b480b0720″,”slug”:”young-man-killed-by-hitting-him-on-the-head-with-a-brick-report-filed-against-former-head-and-son-2025-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah: सिर पर ईंट मारकर युवक की हत्या, मोबाइल चोरी को लेकर था विवाद, पूर्व प्रधान व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक – फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में गांव नगला गड़रियान में गुरुवार रात मोबाइल चोरी के विवाद में पूर्व प्रधान व उनके बेटे ने ईंट मारकर युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव के राजवीर उर्फ वीरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था।
Trending Videos
इस दौरान पड़ोस के घर में रहने वाले पूर्व प्रधान विश्राम सिंह व उनके बेटे सिंटू से राजवीर के छोटे भाई विजय की मोबाइल चोरी को लेकर कहासुनी हो गई। विजय का आरोप था कि सिंटू ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया है। विवाद बढ़ता देखकर राजवीर भी पहुंच गए। इस पर पूर्व प्रधान और उनका बेटा हमलावर हो गए। राजवीर ने गली में भागकर बचने का प्रयास किया।
पूर्व प्रधान व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट
इस पर पूर्व प्रधान के बेटे सिंटू ने पीछे से ईंट फेंककर उसके सिर में मार दी। इससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई विजय ने तहरीर देकर सिंटू और उसके पिता के विश्राम सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।