झांसी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने आर्य कन्या महाविद्यालय में ‘साइबर अपराध जन-जागरूकता कार्यक्रम’ किया। शिक्षिकाओं, छात्राओं व कर्मियों को साइबर अपराध से बचाव व सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
साइबर थाना निरीक्षक मोहम्मद आरिफ, उप निरीक्षक किरण रावत व जितेंद्र यादव ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, यूपीआई फ्राड, साइबर ठगी आदि से बचाव के उपाय बताए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और ओटीपी शेयर नहीं करने की सलाह दी। पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध रावत ने कहा जागरूक उपभोक्ता ही अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. स्वाति भदौरिया ने की। संचालन पंचायत सचिव अधिवक्ता अतुल गुप्ता ने किया। इस दौरान एनसीसी प्रभारी डॉ. शारदा सिंह, डॉ. अपर्णा चौबे, विक्रम सबरवाल, मनीष दुबे आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
बीकेडी में कानून के क्षेत्र में कॅरियर पर कार्यशाला
झांसी। बीकेडी के विधि विभाग में साइबर फ्राड से बचाव और कानून के क्षेत्र में कॅरियर पर कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता मुंबई हाईकोर्ट के अधिवक्ता सार्थक राय ने डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई व क्यूआर कोड फ्रॉड, डीपफेक स्कैम आदि के बारे में बताया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. एलसी साहू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, आदित्य कुमार सिंह, संजीव शेखर सिंह, अजय कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
