पहाड़ों पर बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण वॉटर वर्क्स पर यमुना उफान पर आ गई है। पिछले 24 घंटे में 2.62 फीट जलस्तर बढ़कर शनिवार शाम 489.50 फीट पहुंच गया। गोकुल बैराज से शनिवार को 20,074 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रविवार दोपहर तक यह आगरा पहुंच जाएगा।
वॉटर वर्क्स पर 495 फीट यमुना का लो फ्लड लेवल है। जबकि 508 हाई फ्लड लेवल है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार तक आगरा में कुल 184 एमएम बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को जलस्तर 486.88 फीट था, जो शनिवार शाम को 489.50 फीट पहुंच गया। नई दिल्ली स्थित ओखला बैराज से शनिवार को यमुना में 26705 क्यूसेक, ताजेवाला बैराज से 15448 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।