committee caught unhygienic conditions and expired diapers during an inspection of an old-age home in Mainpuri

वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने पहुंची टीम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में वृद्धों की देखभाल के लिए संचालित वृद्धाश्रम में व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कमेटी के आकस्मिक निरीक्षण में आश्रम में गंदगी, दुर्गंध, एक्सपायर हो चुके डायपर और रिकॉर्ड संबंधी अनियमितताएं मिलीं। वृद्धाश्रम की अधीक्षिका भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित थीं। आश्रम में उस समय 75 वृद्ध आश्रित मौजूद मिले।


माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देश पर गठित कमेटी ने बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। कमेटी में अध्यक्ष अपर जनपद न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जहेन्द्र पाल सिंह, सदस्य अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी-2 कमल सिंह और सदस्य एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरहीन खान शामिल रहीं।

 



Source link

अभी अभी की खबरें