Fire broke out in the bushes; a plume of smoke was visible for four to five kilometers.

फोटो 05: निजामपुर गांव के पास झाड़ियों में लगी आग से उठता धुएं का गुबार। संवाद

जसवंतनगर। निजामपुर गांव के पास शुक्रवार को खेतों से सटी खाली ऊसर जमीन में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विलायती बबूल, सूखी घास-फूस और मूंज की घनी झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूखी वनस्पति के कारण आग तेजी से फैल गई और बड़े क्षेत्र में झाड़ियां जलकर राख हो गईं।


आग से उठने वाला धुएं का घना गुबार इतना ऊंचा था कि करीब चार से पांच किमी दूर से दिखाई दे रहा था। धुआं आसपास के गांवों और सड़क पर फैलने से राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं, सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आग से प्राकृतिक वनस्पति, छोटी झाड़ियां और घास-फूस पूरी तरह नष्ट हो गए। साथ ही छोटे जीव-जंतुओं और कीट-पतंगों के आश्रय स्थल भी प्रभावित हुए। आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल तक आग पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित नजर आए। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका और यह भी पता नहीं चल पाया कि आग किसने लगाई।



Source link

अभी अभी की खबरें