कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया शेखाना निवासी चार युवक गुरुवार रात कार से तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जा रहे थे। बेहरीन गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार ओमान (18) और अली (15) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शैफी (20) और अराफात (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।



बताया गया कि बजरिया शेखाना निवासी ओमान, अली, नई बस्ती निवासी शैफी (20) और अराफात  (18) गुरुवार रात कार से पाल चौराहा स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। इसके बाद चारों किसी परिचित से मिलने के लिए तिर्वा-कन्नौज मार्ग से तिर्वा की ओर आ रहे थे। जैसे ही कार सवार बेहरीन गांव के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार होने के कारण चालक ओमान नियंत्रण खो बैठा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *