बरौली अहीर मंडी संचालन के लिए मंडी समिति ने अपनी कार्रवाई 14 व्यापारियों को नोटिस देने तक सीमित कर दी है। इससे आंदोलनरत व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।


सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी समिति ने बरौली अहीर मंडी के संचालन शुरु कराने का आश्वासन देकर 18वें दिन व्यापारियों का धरना समाप्त कराया था। इसके बाद मंडी सचिव ने 14 व्यापारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि वह कलुआराम मंडी से हटकर बरौली अहीर मंडी में व्यापार करें। अगर वह नहीं करते हैं तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

बरौली अहीर मंडी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार का कहना है कि मंडी समिति के अधिकारियों की केवल 14 व्यापारियों को नोटिस जारी करना धरना दे रहे व्यापारियों के साथ छलावा है। बसई की अवैध मंडी और कलुआराम में फुटकर व्यापार पर रोक नहीं लगेगी तब तक बरौली अहीर मंडी चल नहीं सकती है। सचिव मंडी समिति अजय प्रताप ने बताया कि बरौली अहीर मंडी के संचालन के पूरे प्रयास किए जा रहे है। 14 व्यापारी को नोटिस जारी कर वहां बैठने को कहा है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *