मुरादाबाद जिले के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने कांवड़ यात्रा के चलते 22 और 24 अगस्त को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। बताया कि दुर्घटना और शांति भंग की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सावन माह के अंतिम शनिवार को कांवड़ियों के जल लेने और सोमवार को विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के कारण भीड़ रहेगी।
जिला पुलिस ने भीड़ को देकते हुए जनपद एवं महानगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है। दुर्घटना एवं शांति भंग की संभावना को देखते हुए डीएम ने दो दिनों तक जनपद के प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा से संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।
डीएम का कहना है कि यदि किसी शिक्षण संस्था में बोर्ड, विश्वविद्यालय अथवा आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित होनी है, तो सभी परीक्षाएं यथावत संचालित की जाएंगी।
