Kanpur: The magic of Kailash Kher’s songs captivates on Sharad Purnima

पद्मश्री कैलाश खेर
– फोटो : अमर उजाला

श्रीरामलीला सोसाइटी के डेढ़ सौ पूरे होने के उपलक्ष्य में परेड के रामलीला मैदान में मधुर शाम प्रभु श्रीराम के नाम का आयोजन किया गया। शरद पूर्णिमा की इस रात में प्रख्यात गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने जैसे ही गीत, कैसे बताएं, के तुझको चाहें, यारा बता न पाएं, शुरू किया तो श्रोताओं पर जादू सा चल गया। श्रोता हाथ उठाकर झूमते हुए गायक खेर के साथ गाने लगे। इस दौरान मंच पर कौंधती लेजर लाइट माहौल को दिव्यता बनाती रही।


रविवार रात कार्यक्रम की शुरुआत आरती से हुई। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर, केस्को एमडी और सोसाइटी के पदाधिकारी रहे। शुरुआत मैथिली और मनु ने राम भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद श्रीराम लीला सोसाइटी की डेढ़ सौ वर्ष की यात्रा की वीडियो फिल्म दिखाई गई। दर्शकों ने वर्ष 1877 से लेकर अब तक लीला का इतिहास देखा। फिर शुरू हुआ कैलाश खेर के गीतों का सिलसिला। कैलासा बैंड के संगीत की धमक दूर तक सुनाई देने लगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *