{“_id”:”6aecbb02b1893f73d100261c”,”slug”:”couple-returning-after-listening-to-discourse-on-lord-shiva-struck-by-truck-wife-dies-husband-injured-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर में दर्दनाक हादसा: शिवकथा सुनकर लौट रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बिटोला की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में नौबस्ता रैंप के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। दंपती उन्नाव के बीघापुर में प्रदीप मिश्रा की शिवकथा सुनकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला को ट्रक चालक कुचलते हुए भाग निकला। 24 घंटे के भीतर इस स्थान पर यह दूसरा हादसा है।
कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र स्थित रंजीतपुर गांव निवासी किसान सज्जन सिंह बृहस्पतिवार सुबह पत्नी बिटोला (57) के साथ बुलेट से बीघापुर गए थे। शाम को लौटते समय नौबस्ता रैंप के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रक की चपेट में आने से बिटोला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल सज्जन सिंह को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

