खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के कस्बा मोहनपुरा के शिवा इंटर कॉलेज के सामने सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप की सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स पिकअप के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार कुछ लोग हवा में उछलकर ट्रेलर की बॉडी से जा टकराए। जिनमें से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। हादसे की वीभत्सता इस बात से लगाई जा सकती है कि सड़क पर जगह जगह मानव शरीर के अवशेष और खून बिखरा पड़ा था।
हादसे की सूचना पाकर जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान, कोतवाली कासगंज प्रभारी जगदीश चंद्र, ढोलना प्रभारी अवधेश भदौरिया, चौकी इंचार्ज मोहनपुरा डॉ. महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिसबल मौके पर पहुंचे। तत्काल मैक्स में फंसे घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा गया। क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कोशिश की गई। लेकिन ट्रेलर में अधिक वजन होने के कारण जेसीबी हटाने में नाकाम रही। क्षतिग्रस्त मैक्स पिकअप को जेसीबी से उठाकर पुलिस चौकी मोहनपुरा पर भेजा गया। उसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

2 of 9
श्रद्धालुओं की पिकअप के उड़े परखच्चे।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रेलर का फट गया डीजल टैंक
मोहनपुरा से सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे ट्रेलर की कासगंज की ओर आ रही पिकअप से आमन-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया। टैंक फटने के बाद पूरी सड़क पर डीजल फैल गया।

3 of 9
कासगंज हादसा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़क पर बिखरा था खाना और कपड़े
गंगा स्नान को जा रहे हादसे का शिकार हुए राजस्थान के श्रद्धालु अपने लिए भोजन साथ लेकर आए थे। हादसे में उनके द्वारा लाया गया खाना भी सड़क पर बिखरा पड़ा था। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के कपड़े क्षतिग्रस्त वाहन पर लिपटे दिखाई दिए।

4 of 9
सड़क की सफाई करते दमकल कर्मी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दमकल कर्मियों ने की सड़क की सफाई
हादसे के बाद घटनास्थल पर बिखरा खून, डीजल और मानव शरीर के अवशेषों को दमकल कर्मियों ने पानी से साफ किया। लगातार पानी की तेज बौछारों से सड़क की सफाई की गई। डीजल की चिकनाहट से सड़क चिकनी हो गई जिससे वाहनों के फिसलने का खतरा हो गया था। पानी से धुलाई के बाद काफी हद तक खतरा कम हो गया।

5 of 9
सड़क से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हटवाती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही साइड पर था दोनों ओर का ट्रैफिक
कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों को मोहनपुरा बाईपास से अस्थाई रूप से निकाला गया था। उस समय ट्रैफिक रोड के दोनों ओर सुचारु था। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद मोहनपुरा बाईपास पर पुनः कार्य प्रारंभ कराए जाने के कारण बाईपास पर दोनों ओर बैरिकेटिंग लगा दी गई। राधा स्वामी सत्संग व्यास भवन के सामने बैरिकेडिंग लगी होने से दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही तरफ से गुजर रहा है। इसी कारण यह आमने सामने से टक्कर हो गई।
