सैफई थाना क्षेत्र के केशवपुर बनी गांव में मंगलवार शाम एक युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुत्रवधु की मौत के बाद दहेज हत्या की तारीख से लौटे परिजनों ने शव लटका देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस व फॉरेंसिक ने जांच की। युवती के शव के पास ही एक पेंसिल से लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवती ने दहेज हत्या के मामले में परिवार के फंसने के बाद से घर के आर्थिक तंगी से जूझने का जिक्र किया है। उसने इसी वजह से जान देने की बात लिखी है।




केशवपुर बनी गांव निवासी वीरपाल शाक्य किसान हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी दिव्या थी। कुछ साल पहले बड़े बेटे उपेंद्र की शादी बसरेहर क्षेत्र की अंजली के साथ की थी। लगभग दस माह पहले नवंबर में अंजली का घर में ही फंदे पर शव लटका मिला था। अंजली के मायके वालों ने उपेंद्र, उसके पिता, मां, बहन दिव्या और बाहर रहकर निजी कंपनी में काम रहे छोटे भाई विवेक के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उपेंद्र को छोड़कर अन्य परिवार के अन्य आठ माह पहले पैरोल पर छूट आए थे। बताते हैं कि मंगलवार को इस मामले में तारीख थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *