झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में भी पदकों पर छात्राओं का दबदबा रहेगा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल गांधी बृहस्पतिवार को ऑडिटोरियम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी। कुल 35 पदकों में से 28 पदक छात्राओं और सात पदक छात्रों को मिलेंगे। इसके अलावा, प्रायोजित (विन्यासीकृत) 46 पदकों में से 37 पदक भी छात्राओं के नाम रहेंगे। दोनों वर्गों में लगभग 80 फीसदी पदक बेटियों को प्रदान किए जाएंगे।

कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि कुलाधिपति पदक पाने वालों में ग्रामीण क्षेत्र के 12 और शहरी क्षेत्र के 21 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से कुल 390 महाविद्यालय संबद्ध हैं, जिनमें तीन लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, विश्वविद्यालय परिसर के नौ संकायों के 27 विभागों में 100 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हैं और परिसर में 10 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

कुलपति ने बताया कि इस बार भी अधिकांश श्रेणियों में चाहे वे प्रायोजित पदक हों, स्नातक, परास्नातक या फिर पीएचडी की उपाधियां, सभी में छात्राएं आगे हैं। इस दीक्षांत समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी भी विशेष रूप से शामिल होंगी। इस दौरान कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार और परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कुलाधिपति पदक

पदक

महिला

पुरुष

कुल महिला% पुरुष %

स्वर्ण

01

00

01 100% 00%

रजत

15

01

16 93.75% 06.25%

कांस्य

12

06

18 66.66% 33.33%

कुल

28

07

35 80% 20%

विन्यासीकृत पदक

पदक

महिला

पुरुष

कुल महिला% पुरुष%

विन्यासीकृत 37

09

46 80.40% 19.60%

उपाधि प्राप्त करने वाले

उपाधि

महिला

पुरुष

कुल महिला% पुरुष%

स्नातक

16949

12970

29919 56.64% 43.35%

परास्नातक 3300

1645

4945 66.73% 33.36%

पीएचडी

46

37

83 55.42% 44.57%

कुल

20295

14652

34947 58.07% 41.93%

प्रो. नागेश्वर राव होंगे मुख्य अतिथि

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. नागेश्वर राव अध्यक्ष कार्यकारी समिति नैक एवं पूर्व कुलपति इग्नू होंगे। इससे पहले वह उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी और उप्र. राजर्षि टंडन मुक्त विवि प्रयागराज के कुलपति भी रहे हैं। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी के 2022 से 2024 तक निदेशक, 2021 से 2023 तक केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली के निदेशक रह चुके हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए प्रो. राव को कनाडा के कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग का फेलो बनाया गया।

पिछबाई चित्रकार दिनेश को मिलेगी डी. लिट

कुलपति ने बताया दीक्षांत समारोह में भीलवाड़ा राजस्थान के दिनेश सोनी को पिछबाई चित्रकला के क्षेत्र में विशेष योगदान करने पर डी. लिट की उपाधि प्रदान की जाएगी।

जब राजभवन की टीम ने रोका, बढ़ी रही धड़कन

बीयू परिसर में मंगलवार सुबह राजभवन की टीम प्रशासनिक ब्लॉक पहुंची। टीम ने विभागों व हॉस्टल के बारे में जानकारी जुटाई। टीम निरीक्षण करने के लिए निकली तो कुछ कर्मी साथ जाने लगे। टीम ने तुरंत उन सभी को रोक दिया। फोटोग्राफर को भी रोक दिया। इससे प्रशासनिक भवन में हड़कंप की स्थिति रही।

10 बच्चियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन

एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली 50 बच्चियां दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगी। इसके अलावा, जिन 10 बच्चियों को वैक्सीन लगेगी, वे भी मौजूद रहेंगी।

आज फुल ड्रेस रिहर्सल

बीयू के गांधी ऑडिटोरियम में मंगलवार को कुलपति व कुलसचिव की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की रिहर्सल हुआ। कुलसचिव ने बताया कि बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *