झांसी में आज दुर्गा महोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन जुलूस निकाले गए। सिंधी तिराहा पर काफी मूर्तियां एकत्र हुईं। यहां से बारी-बारी मूर्तियों को निकाला गया। बाद में मूर्तियां लक्ष्मी तालाब पहुचीं, जहां इन्हें विसर्जित किया गया। इस दौरान भक्तो ने मां के जोरदार जयकारे लगाए। इसके अलावा पहुज नदी, नोटघाट, ओरछा के तटों पर भी मूर्तियां विसर्जित की गईं।
