मथुरा के फरह क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि उनको किसी जनप्रतिनिधि का भी जरा डर नहीं बचा है। शुक्रवार रात फरह के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह अपनी कार से किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी ओल क्षेत्र के नगला अबुआ के समीप उन्होंने आगे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर से हार्न बजाकर साइड मांगी।

इसी से खनन माफिया बौखला उठा। बार बार हार्न सुनकर साइड तो दे दी, मगर पीछे से ट्रैक्टर द्वारा गाडी में टक्कर मार दी, जिससे उसकी गाडी क्षतिग्रस्त हो गई। ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि इसके बाद ओल चौकी इंचार्ज को उन्होंने कई बार कॉल की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद में उपजिलाधिकारी सदर को घटना की सूचना फोन से दी तो उन्होंनेे खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

इधर शनिवार सुबह ब्लॉक परिसर में हुई बैठक के बाद फरह क्षेत्र के प्रधान ब्लॉक प्रमुख के साथ लामबंद हो गये हैं। सभी ने खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह ने बताया कि ओल क्षेत्र में बडे पैमाने पर रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा अवैध खनन हो रहा है। जब वह वहां से निकले तब उनके सामने भी खनन होता मिला। शीघ्र ही वह फरह क्षेत्र में पनप रहे खनन माफियाओं के विरुद्ध जिलाधिकारी, एसएसपी, उपजिलाधिकारी आदि उच्चाधिकारियों से मिलकर कार्रवाई के लिये मांग करेंगें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *