UP political stature will grow even further If delimitation bill leads to an increase in number of seats

परिसीमन में सीटें बढ़ने से और बढ़ जाएगा यूपी का सियासी कद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन से जुड़े संशोधित विधेयक के संसद में पास होने पर सबसे ज्यादा असर यूपी की सियासत पर दिखाई देगा। इससे प्रदेश की राजनीतिक ताकत, सत्ता का संतुलन और भविष्य के चुनावों का गणित बदल सकता है। आबादी के आधार पर सीटों में बढ़ोतरी होती है तो संसद में प्रदेश की भागीदारी बढ़ेगी। वहीं विधानसभा का आकार भी बड़ा होगा। साथ ही राज्यसभा और विधान परिषद की सदस्य संख्या पर भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष असर पड़ेगा।




बिल पारित होने पर यूपी में लोकसभा की सीटों की संख्या जहां 80 से बढ़कर 120 हो जाएंगी तो 403 सीटों विधानसभा का भी आकार 604 हो जाएगी यानि 201 नए विधानसभा क्षेत्रों का गठन होगा। यह बढ़ोतरी समान अनुपात में होने से यूपी की राष्ट्रीय राजनीतिक हिस्सेदारी में मौजूदा अनुपात बरकरार रखने का प्रस्ताव है। हालांकि, अभी यह प्रस्ताव है। अंतिम सीटों का निर्धारण परिसीमन आयोग की प्रक्रिया के बाद होगा। 



Source link