{“_id”:”6b0145862442579d3a0cc835″,”slug”:”exodus-poster-put-up-family-leaves-home-fearing-threats-and-blackmail-involving-an-obscene-video-2026-11-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पलायन का पोस्टर किया चस्पा: दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, धमकियों से डरकर परिवार ने छोड़ा घर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रामपुर में एक परिवार ने चस्पा किया पलायन का पोस्टर
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सैफनी क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत और उसके बाद कथित धमकियों का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से भयभीत होकर महिला का परिवार घर छोड़कर चला गया।
मकान के दरवाजे पर ताला लटका है और बाहर पलायन की सूचना का पोस्टर चस्पा है। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने हथियारों के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

