Fatehpur News:सड़क हादसों में भट्ठा संचालक समेत दो की मौत, चार घायल – Two Dead, Including A Brick Kiln Operator, And Four Injured In Road Accidents
जाफरगंज/खखरेरू। जिले में शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में ईंट भट्ठा संचालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव निवासी अंजीत (20) शुक्रवार दोपहर चचेरे भाई कुलदीप (22) के साथ बाइक से गढ़ी स्थित पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था। गढ़ी तिराहे से करीब 500 मीटर पहले एक ई-रिक्शा सवारी उतार रहा था। बाइक सवार उसे ओवरटेक कर पंप की ओर बढ़े, तभी अमौली की ओर से आ रही कार बाइक और ई-रिक्शा से टकरा गई।…


