झांसी। नगरा हाट के मैदान में तय बाजारी क्षेत्र के दुकानदारों की समस्या को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को डीआरएम अनिरुद्ध कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को बताया कि दुकानदार पिछले 40-50 वर्षों से इस क्षेत्र में दुकानें लगा रहे हैं। वे नियमित रूप से तहबाजारी का शुल्क भी अदा कर रहे हैं, लेकिन नए ठेके के कारण अब उन्हें वहां से हटाया जा रहा है।


डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि किसी भी दुकानदार को जबरन हटाकर उसकी रोजी-रोटी नहीं छीनी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीट, मुर्गा और मछली बेचने वाले दुकानदार लाइसेंस बनवाकर नियमानुसार रोजगार करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्थायी टीनशेड या पक्का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राजेंद्र सिंह यादव, इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह, घनश्याम कोरी आदि शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें