Kanpur News: प्री-स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल का तीन बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a4cefc9629997b3990205ed”,”slug”:”innocent-daughter-tells-mother-sir-engages-in-lewd-behavior-2026-07-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रधानाचार्य के अश्लील कारनामें: मां से बोली मासूम बेटी- गंदी हरकतें करते हैं सर, सहेलियों को भी नहीं छोड़ते”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग पढ़ाने के बहाने कक्षा पांच तक चलाने वाले प्री-स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल (48) ने तीन बच्चियों के साथ अश्लीलता की। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से विरोध जताया तो उसने धमकाकर भगा दिया। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पनकी के एक मोहल्ले में रहने वाले पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी आठ साल की बेटी कक्षा चार की छात्रा है। वह शिवनगर गंगागंज कॉलोनी स्थित एक प्री स्कूल में पढ़ती है। वहीं पर प्रधानाचार्य से वह कोचिंग भी पढ़ने जाती है। शनिवार को जब उन्होंने बेटी से कोचिंग जाने के लिए कहा तो उसने रोते हुए इन्कार कर दिया। इस पर बच्ची को डांटा तो रोते हुए अपनी मां से बताया कि प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल गंदी हरकतें करते हैं। उसकी दो और सहेलियों के साथ भी ऐसा ही करते हैं। इस पर बच्ची के पिता बेटी की सहेलियों के अभिभावकों से मिले और उन्होंने भी जब अपनी बच्चियों से पूछा तो सभी ने प्रधानाचार्य की गंदी हरकतें बयां कीं।