हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया निवासी युवती और अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी युवक के शव बुधवार को लखनऊ में मिलने की जानकारी से परिजन बदहवास हो गए। दरअसल दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और एक आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी। बावजूद इसके सामाजिक ताने-बाने में स्वीकार्यता को लेकर परेशान होकर प्रेमी युगल के खुदकुशी किए जाने की चर्चा है। मौके से लखनऊ पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि मर्जी से खुदकुशी कर रहे हैं… घर वालों को परेशान न किया जाए।
पलिया निवासी नरगिस (19) ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। बीते 23 अगस्त को उसके पिता उस्मान ने हरपालपुर कोतवाली के अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी अमित कुमार पर युवती को ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि 21 अगस्त की सुबह तीन बजे तक बेटी घर में थी इसके बाद अमित उसे ले गया।
