पहलवानों के लिए बीच जमकर हुई जो आजमाइश

मऊरानीपुर में कुशवाहा समाज की ओर से हुआ दंगल का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

रानीपुर। कुशवाहा समाज की ओर से मोहल्ला गंज स्थित बिहारी जी मंदिर प्रांगण में दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें कुश्ती के कई मुकाबले हुए। इस दौरान हुई महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।

दंगल का उद्घाटन सांसद अनुराग शर्मा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा, विधायक डॉ. रश्मि आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, भाजपा नेता अरुण सिंह तोमर व ध्रुव सिंह कुशवाहा रहे। अध्यक्षता एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने की। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा चंद्रप्रकाश कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, चंद्र प्रकाश इटैलिया, डॉ. एनआर कुशवाहा आदि ने किया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि दंगल बुंदेलखंड की ख्यातिलब्ध प्रतियोगिता है, जिसमें पहलवानों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। सांसद ने मंदिर में 500 वर्गफीट में टाइल्स बिछवाने की घोषणा की। जमुना प्रसाद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। इससे प्रतिभागियों को हुनर दिखाने का का मौका मिलता है। अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

दंगल में लगभग दो दर्जन पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती में खुशी पहलवान कानपुर ने सरिता पहलवान हरियाणा को हराया। वहीं दूसरी महिला पहलवान मुस्कान दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूजा पुरुष पहलवान पन्ना को चंद मिनटों में शिकस्त दी। इसके अलावा गजेंद्र डिकोली ने जनार्दन भिंड को चित किया। मथुरा प्रसाद हमीरपुर व अखिलेश पहलवान चिरगांव के मध्य कुश्ती बराबरी पर रही। निर्णायक संतोष वैद्य रहे। संचालन चंद्र प्रकाश कुशवाहा भाजपा नेता ने किया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *