बरेली जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जांच की व्यवस्था मजबूत की है। जिला अस्पताल में मंगलवार से एच1एन1 वायरस की जांच के लिए 100 किट मिल गई हैं। अब स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल जांच के लिए बाहर नहीं भेजने पड़ेंगे। अस्पताल में ही ट्रूनॉट मशीन से जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि अब तक जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए बाहर भेजे जाते थे। सैंपल भेजने और रिपोर्ट आने में समय लगने के कारण मरीजों के उपचार में भी देरी की आशंका रहती थी। अब जांच की सुविधा अस्पताल में शुरू होने से रिपोर्ट भी समय पर मिलने के साथ ही मरीज को त्वरित इलाज भी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि किसी मरीज में लक्षण न मिलने पर मंगलवार को जांच नहीं हो सकी। 

अब तक सामने आ चुके हैं नौ मरीज 

जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के नौ मरीज सामने आ चुके हैं। मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिला अस्पताल के हार्ट वार्ड में स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए छह बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। हालांकि, एक भी मरीज जिला अस्पताल न पहुंचने के चलते वार्ड खाली है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें