बरेली में बारिश के कारण सोमवार सुबह शहर में तीन मकान ढह गए। इन हादसों में तीन दोपहिया वाहनों समेत कीमती सामान मलबे में दब गया और पांच परिवार बेघर हो गए। दो मकान दरगाह आला हजरत के पास और आजमनगर में गिरे, जबकि तीसरा जाटवपुरा मोहल्ले में ढहा।
खबर वहीं जो सत्य हो©

सौदागरान में दरगाह आला हजरत व लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास स्थित 50 साल पुराना दोमंजिला मकान सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे अचानक गिर गया। इससे सड़क पर मलबा फैल गया और दरगाह की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही कि मकान पहले से खाली था और नीचे बनी दुकान भी बंद थी।
80 साल पुराना मकान ढहा
दूसरा हादसा कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर में हरी मस्जिद के पास हुआ। यहां शरीफ मियां का 80 साल पुराना दोमंजिला मकान सुबह साढ़े छह बजे ढह गया। यह मकान भी जर्जर होने के कारण खाली पड़ा था, लेकिन गली में खड़े तीन दोपहिया वाहन मलबे में दब गए।