कबरई थाना कबरई के मकरबई गांव में शराब के लिए रुपये न मिलने से आहत युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब मां घर लौटी तो दरवाजा न खुलने पर उसने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।




मकरबई निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ नीरज (28) शराब का लती बताया जा रहा है। परिजन के अनुसार शनिवार की शाम वह मां संपत से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। मां ने रुपये देने से मना किया तो वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। संपत भी पड़ोस में चली गई और पिता शत्रुघ्न भी घर से बाहर थे। कुछ देर के बाद मां जब घर लौटी तो नीरज के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। मां ने आवाज लगाई लेकिन नीरज ने उत्तर नहीं दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *