प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा नेता की ओर से किए गए अतिक्रमण और रास्ता बंद करने के विरोध में मेन चौराहे पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। धरने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। श्री सिद्धेश्वराय सिद्ध गुफा महादेव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित अतिक्रमण हटवाने की मार्मिक अपील के साथ खून से लिखा पत्र दिया गया।

पत्र में कहा गया है कि तहसील एत्मादपुर के कस्बा बरहन में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को गुरु द्रोणाचार्य की तपोस्थली कहा जाता है। मंदिर प्रांगण और आम रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए संबंधित समस्त अधिकारियों को बार-बार पत्र लिखे जा चुके हैं। उपजिलाधिकारी एत्मादपुर बार-बार मौका मुआयना करने के बाद अतिक्रमणकर्ता भाजपा नेता को दोषी तो ठहराते हैं, लेकिन मंदिर को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराते। इसी के विरोध में समस्त शिव भक्त 10 अगस्त से कस्बा बरहन में अनिश्चितकालीन धरना देने को विवश हैं। पत्र में ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार के खून से हस्ताक्षर के साथ आमरण अनशन करने को विवश होने का नोट भी लिखा गया है।

अनिश्चितकालीन धरने में शिव भक्तों की भीड़ दिनों-दिन बढ़ रही है। पुरुषों के अलावा महिला वर्ग भी बराबर भागीदारी कर रहा है। धरने में ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व प्रधान अनिल कुमार वर्मा, राजकुमार दीक्षित, दलवीर सिंह अधिवक्ता, अमित दीक्षित, जितेंद्र पाल सिंह, अमित जादौन, विक्रम पाल सिंह, कुलदीप सिंह धाकरे, सपना वर्मा, नीलम सविता, मीना देवी, कमला देवी, रजनी सिंह, विनीता सविता, मीरा देवी, सुधा गौतम और अर्मिला गौतम मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें