सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब 18 नवंबर को गोरखपुर में हादसे में मारे गए एक बच्चे के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा फैलाए गए झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वे बौखला गए हैं। पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने न्यायालय से स्वत: संज्ञान लेकर मामले की जांच की मांग की।

अखिलेश ने यादव ने कहा कि हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वे इस जुल्म से डरें नहीं, क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। वे हमेशा के लिए हटनेवाले हैं। इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि दरअसल इतनी कमजोर स्थिति तो आज तक किसी मुख्यमंत्री की नहीं हुई है कि दिल्ली वाले इनको अपने दरबार में बुलवाकर हाजिरी लगवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हीं के दल के प्रदेश अध्यक्ष अलग दल बनाने की साजिश करने पर उन्हें धमका रहे हैं। प्रदेश संगठन उनकी बनाई प्रत्याशियों की लिस्ट को फर्जी बताने के लिए नकार-पत्र पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा रहा है। उनके साथ उनके अपने ही दल के 10 विधायक भी नहीं हैं। इनकी अपनी ही सरकार के उप मुख्यमंत्री इनकी बात को काटते हुए कह रहे हैं कि कोई वोट नहीं कटा है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक इनकी बात को ये कहकर नकार रहे हैं कि हम तो धर्म पर आधारित कोई आंकड़ा देते ही नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के अग्निकांड में युवा मृतक की मां के साथ किए गए इनके दुर्व्यवहार की वजह से अब पूरे प्रदेश की महिलाएं इनके खिलाफ हो गई हैं। उन्होंने कहा कि ⁠मुख्यमंत्री ने सरेआम हत्या करने वाले जेल में बंद अपराधी को अच्छे आचरण के नाम पर बाहर निकाला है। जिसने सरेआम कानून-व्यवस्था की गोलियों से धज्जियां उड़ाई हों, उसका आचरण अच्छा कैसे हो सकता है। उन्होंने भाजपा राज में पीडीए पर बड़े पैमाने पर अत्याचार के आरोप लगाए।

सपा अध्यक्ष ने गिरफ्तारी की निंदा की

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह दुखद और निंदनीय है गोरखपुर हादसे मामले में पीडीए समाज के शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव को झूठे आरोपों में जेल भेजे जाने का समाचार मिला है। इस मामले में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं, फिर भी ये अन्याय-अत्याचार किया जा रहा है, जोकि घोर निंदनीय है। उन्होंने अपील की कि न्यायालय स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में जांच करे।



Source link

अभी अभी की खबरें