यूपी:फार्म-6 दोबारा भरने से बचें, सीएससी संचालकों को मिलेगा प्रशिक्षण, निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी – Up: Avoid Refilling Form-6; Csc Operators To Receive Training

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 बार-बार भरने से होने वाली बहुप्रविष्टियों पर रोक लगाने के लिए जन सुविधा केंद्र (सीएससी) संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि फार्म-6 भरते समय आवेदक का वास्तविक और सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज किया जाए। आवेदन जमा होने के बाद आवेदक को रेफरेंस नंबर उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए। नेटवर्क की समस्या के कारण कई बार मोबाइल पर रेफरेंस नंबर का संदेश नहीं पहुंचता। ऐसे में आवेदक दोबारा फार्म भर देते हैं, जिससे मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम की कई प्रविष्टियां हो जाती हैं।…



Source