{“_id”:”6a3b651f904ef53f350ded7a”,”slug”:”up-important-hearing-in-high-court-today-on-theft-of-ram-temple-offerings-can-the-investigation-of-the-entir-2026-06-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है पूरे मामले की जांच?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Ram Mandir donation theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में दाखिल एक पीआईएल पर आज लखनऊ हाईकोर्ट में एक अहम सुनवाई होनी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के आरोपों वाले मामले में दाखिल जनहित याचिका (पीआईएल) पर बुधवार (24 जून) को सुनवाई संभावित है। याचिका में मामले की जांच सी बी आई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और चढ़ावे का ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से कराने की मांग की गई है। बुधवार की वादसूची में न्यायमूर्ति पंकज भाटिया और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की ग्रीष्म अवकाश कालीन खंडपीठ के समक्ष पीआईएल क्रमांक 323 पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता मोहित अशोक ने बताया की वह बुधवार को इस अहम मामले की शीघ्र सुनवाई किए जाने का अनुरोध कोर्ट से करेगा। इसी 22 जून को समय की कमी के कारण अदालत इस पर सुनवाई नहीं कर सकी थी और अब इसपर 24 जून को सुनवाई हो सकती है।

