प्रदेशभर से राजधानी पहुंचे सैकड़ों कोटेदारों ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। चारबाग से विधानसभा तक प्रस्तावित शांति मार्च को पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को बसों से इको गार्डन भेजा गया, जहां पूरे दिन धरना-प्रदर्शन चला। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद सत्यदेव को सौंपा गया। यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगस्त माह में पूरे प्रदेश में राशन वितरण का बहिष्कार किया जाएगा।




ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश में वर्तमान में प्रति क्विंटल केवल 90 रुपये लाभांश मिलता है, जबकि हरियाणा, गोवा, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में इससे कई गुना अधिक भुगतान किया जा रहा है। संगठन ने वितरण व्यवस्था से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई। इको गार्डन पहुंचे अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद सत्यदेव ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन के उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *