Photo Credit; ETV Bharat

यूपी में आज जानिए किन जिलों में बारिश का अलर्ट. ( Photo Credit; ETV Bharat )

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश का सिलसिला एक बार फिर जारी है. पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए तूफान अकवान के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है. जिसके चलते शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई. सुबह 8:30 बजे शाम 5:00 बजे तक 11.6 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

Photo Credit; IMD

मौसम यूपी का (Photo Credit; IMD)

इसके अलावा वाराणसी और गाजीपुर जिले में भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई. बारिश होने के कारण सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी तथा उनके आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ‘अकवान’ का असर आज भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में रहेगा, जिसके कारण बादलों की आवाजाही रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा भी हो सकता है.

इन जिलों में बारिश की संभावना: वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, संत रविदास नगर और आस पास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है.

Photo Credit; IMD

मौसम यूपी का (Photo Credit; IMD)

इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी: वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, कुशीनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज और आस पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम लखनऊ का: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को लखनऊ में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन के समय आसमान साफ रहेंगे अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

हरदोई सबसे ठंडा जिला: शनिवार को यूपी का हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान बहराइच जिले में 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से पूर्वांचल के दक्षिणी भाग में हो रही छिटपुट बारिश का दौर आगामी 24 घंटों तक जारी रहेगा. न्यूनतम तापमान में थोड़ी और वृद्धि के बाद 23 नवम्बर से न्यूनतम तापमान में फिर से 3-5°C की गिरावट आने और पूर्वांचल में घने कोहरे की संभावना है.

ये भी पढ़ें- यूपी में तूफान ‘अकवान’ की दस्तक; वाराणसी, प्रयागराज समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट



Source link