Yogi mother passes away Several leaders arrive in Haridwar to attend funeral CM looks emotional

सीएम ने मां की पार्थिव देह को कंधा दिया।
– फोटो : @myogiadityanath X handle

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक का माहौल है। शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों के दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी मां की पार्थिव देह को कंधा दिया। इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश के कई मंत्री, भाजपा नेता और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।


सीएम योगी ने मां के निधन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेहद संक्षिप्त लेकिन भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने मां की तस्वीर के साथ सिर्फ ‘मां… ॐ शांति’ लिखा। 

यूपी के सियासी गलियारों में शोक, पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने जताया दुख

सावित्री देवी के निधन की खबर सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे।



Source link