The body of a young man who had gone fishing was found floating in a pond.

फोटो-34-फतेहपुर- फाइल फोटो सुरेश। स्रोत परिजन

खागा। कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव में शुक्रवार सुबह आबादी के बाहर स्थित पक्के तालाब में युवक का शव उतराता मिला। आशंका है कि बृहस्पतिवार शाम मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।


पुरइन गांव निवासी सुरेश (45) पुत्र रामऔतार मजदूरी करते थे। पत्नी शांती देवी ने बताया कि पति बृहस्पतिवार शाम मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह तालाब में उनका शव उतराता मिलने की सूचना मिली।

आशंका जताई जा रही है कि मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सुरेश परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। मझिलगांव चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है।

फोटो-34-फतेहपुर- फाइल फोटो सुरेश। स्रोत परिजन

फोटो-34-फतेहपुर- फाइल फोटो सुरेश। स्रोत परिजन



Source link